समस्तीपुर जिले के आदर्श नगर के एक गांव के 24 वर्षीया लड़की के साथ मनीष कुमार चौधरी ने शादी का प्रलोभन देकर एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाये और बाद में शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है| बताते चले की शारीरिक संबंध बनाने के बाद लडकी गर्भवती भी हुई लेकिन धोखे से पेय पदार्थ में गर्भपात की दवा मिलाकर उसे खिला दिया गया| इस मामले को लेकर महिला थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक की चक्कर लगाने के बाद आज समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में वरिय अधिवक्ता सह एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू के पास मुकदमा दर्ज कराने पहुंची| वार्ता के दौरान पीड़िता लडकी ने बताई कि कई नंबरों से उन्हें जान मारने की धमकी भी दी जा रही है| मनीष कुमार चौधरी इन दिनों समस्तीपुर से फरार बताया जा रहा है पीड़िता ने बताई की न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने के लिए तैयार हैं| वही अधिवक्ता संजय ने न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से अविलंब ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है|
