न्यायिक पदाधिकारियों के साथ किया गया समीक्षात्मक बैठक
रोसडा़ :- अशोक कुमार गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय लोक अदालत 9/03/24 का सफल संचालन हेतु न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया! जिसमें अशोक कुमार गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, उमेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, अरविंद कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी प्रथम, जय प्रकाश किस्कू अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा, कुंवर बीरेंद्र सिंह मुंसिफ रोसड़ा, रवि शंकर पासवान एवं जितेंद्र कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रोसड़ा उपस्थित हुए! जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन एवं लोक अदालत का सफल संचालन हेतु विचार – विमर्श किया गया! मौके पर राजेश कुमार लिपिक सह टकंक एवं विष्णु देव कुमार मंडल अनुसेवक अनुमंडल विधिक सेवा समिति उपस्थित थे