डाक्टर इन्द्र मोहन सिंह के तेरहवीं पर उनके पैतृक गांव माहे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
डाक्टर इन्द्र मोहन सिंह के तेरहवीं पर उनके पैतृक गांव माहे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता माहे सिंघिया के प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर राम कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डाक्टर इन्द्र मोहन सिंह संगठन के प्रति हमेशा सक्रिय रहते थे। अनुमंडल अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि संगठन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा । संगठन में उनकी कमी हमेशा खलेगी। सभा को जिला कमिटी सदस्य डाक्टर राज कुमार सिंह रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर सुजीत कुमार डॉ विरेन्द्र ठाकुर डॉ गोबिन्द राय माहे सिंघिया के डाक्टर अवधेश कुमार डाक्टर सोनू कुमार झा जिला कमिटी सदस्य हसनपुर प्रखंड के डाक्टर विजय कुमार सिंह हसनपुर के डाक्टर निकेश कुमार डाक्टर जय कुमार प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया। माहे सिंघिया प्रखंड के डाक्टर पवन कुमार डाक्टर संजय ठाकुर डॉ फूल हसन बासुकी नाथ रुप लाल जी अजय गिरी सुमन सिंह हीरा पंडित रबिन्द्रशर्मा हेमन्त कुमार दीपक सिंह संतोष पोद्दार राजा झा भोला चौधरी आशिष झा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
स्व इन्द्र मोहन सिंह की पत्नी को ग्रामीण चिकित्सक संघ की ओर से 84 000 /-चौरासी हजार रुपये आर्थिक सहयोग की राशि दी गई। जिसका विवरण नीचे है।
माहे सिंघिया प्रखंड से 51 हजार
हसनपुर प्रखंड से 18 हजार 8सौ 49 रुपये, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष डाक्टर सुरज कुमार की ओर से 1151 /-रुपये रोसड़ा प्रखंड की ओर से 13 हजार रुपये।