DM ने किया शिवाजी नगर और खानपुर प्रखंड का निरीक्षण दिए कई दिसा निर्देश
बिहार के समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा प्रखंड- सह -अंचल कार्यालय शिवाजी नगर एवं प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय खानपुर के साथ-साथ प्रखंड स्तरीय अन्य कार्यालय यथा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित गति एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही शिवाजी नगर में नवनिर्मित प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय के विषय में जानकारी प्राप्त की गई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र नए प्रखंड -सह-अंचल कार्यालय को हस्तांतरित करने के दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया ताकि प्रखंड एवं अंचल सहित अन्य कार्यालय को नए भवन में हस्तांतरित किया जा सके जिससे आम जनमानस को सुविधा हो सके। जांच के क्रम में जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी रोसडा आकाश चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवाजी नगर एवं खानपुर सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
