*हसनपुर मांगें कमल निशान के तहत भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी पहुंचे हसनपुर*
समस्तीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में 140 हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष व 140 हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव के आवास परिसर में रखा गया। जहाँ केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी राज्य भर में अन्य कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर हसनपुर विधानसभा में निर्धारित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में समय से पहले पहुँचें। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजभूषण चौधरी का जोरदार स्वागत करते हुए हसनपुर मांगें कमल निशान नारे के साथ अभिनंदन किया। वहीं भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 30 से 35 वर्षों से मृत बागमती नदी के उराही एवं कृषि योग्य भूमि घौसदाहा (देवड़ा) चौर तथा लकहर चौर से जल निकासी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हसनपुर विधानसभा से गुजरने वाली बागमती नदी तकरीबन 30 से 35 वर्षों से मृत हो गई है। जिसके कारण जलवायु, किसान और मछुआरे प्रभावित हो रहे हैं। मृत बागमती नदी उराही का प्राक्कलन भी तैयार किया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उक्त योजना धरातल पर नहीं उतर पा रहा है। भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री से आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त कार्य हो जाने पर जलवायु के साथ साथ किसान और मछुआरे खुशहाल हो जायेंगे एवं मजदूरों के पलायन पर रोक लग जायेगा। हसनपुर मांगें कमल निशान हसनपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम को भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी, समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा विधानसभा के भाजपा विधायक विरेन्द्र पासवान, जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, ऋषिराज सिंह, हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव, अशोक निषाद, जयप्रकाश राय, ऋषिराज सिंह, संजय सिंह लल्लू, श्याम सुन्दर पासवान, जयप्रकाश राय सिकन्दर आलम समेत दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर जवाहर प्रसाद सिंह, मंच संचालन अरविन्द महतों ने किया। विदित हो कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने हसनपुर विधानसभा के दर्जनों मांग को लेकर खगड़िया संसदीय क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा को पिछले दिनों हुए दौरे के दौरान मिलकर हसनपुर विधानसभा का सर्वगिन विकास और मूल समस्याओं के तमाम बिंदुओं पर अवगत कराया। जिसमें भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने हसनपुर रोड जंक्शन से बिथान रेलवे स्टेशन तक रेल परिचालन, आगामी केन्द्रीय बजट सत्र 2025/26 प्रस्तावित हसनपुर रोड जंक्शन से बरौनी रेल परियोजना में राशि आवंटन करवाने समेत हसनपुर रोड जंक्शन से राजधानी पटना के लिए सीधी रेल परिचालन करवाने की अनुरोध किया। वहीं उन्होंने हसनपुर रोड जंक्शन से थ्रू पास करने वाली लम्बी दूरी के एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव के लिए अवगत कराया।
