शोभायात्रा में रोसड़ा एवं आसपास के 100 से अधिक भाई-बहन शामिल हुए।
रोसड़ा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 20 फरवरी को अपराह्न 2 बजे से आयोजित 89वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई, जो मिर्जापुर रोड, संत जोसेफ स्कूल के पीछे स्थित निर्माणाधीन भवन से चलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर पूरी हुई।
थाना प्रभारी लालबाबू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया। पूरे रास्ते में भगवान शिव के संदेश के सुंदर-सुंदर गीत एवं संदेश-पत्र बांटते हुए सबको कार्यक्रम में आने का आह्वान किया गया।
शिव भोलेनाथ बाबा की अति सुंदर झांकी रथ पर सजाई गई, जो अति मनमोहक व आकर्षित करने वाली थी। झांकी का यह संदेश था कि शिव भोलेनाथ बाबा अभी सभी आत्माओं को अमरकथा सुनाकर अमर बनाने अर्थात् अकाले-मृत्यु से अनेकानेक जन्मों के लिए मुक्त करने भारत भूमि पर अवतरित हो चुके हैं और अपना दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं। अभी ही वह समय है जब हम निराकार परमपिता परमात्मा शिव से सर्व प्राप्तियां व जन्म-जन्म की मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। अब शीघ्र ही नई सतयुगी दुनिया आने वाली है जहां विश्व महाराजन श्री नारायण और विश्व महारानी श्री लक्ष्मी होंगी। मानव देव स्वरूप में होंगे।
कुंदन बहन ने मिर्जापुर रोड, संत जोसेफ स्कूल के पीछे स्थित संस्था के निर्माणाधीन भवन पर अपराह्न 2 बजे आयोजित शिव जयंती महोत्सव में समस्त रोसड़ा वासियों से आकर भगवान शिव के वरदानों से स्वयं को भरपूर करने का आह्वान किया।
शोभायात्रा में रोसड़ा एवं आसपास के 100 से अधिक भाई-बहन शामिल हुए।
