Search
Close this search box.

कुंडल 1में एचएम के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

कुंडल 1में एचएम के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 

सज्जनता,दृढ़ता, कोमलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के सम्मिश्रण पूर्व प्रधानाचार्य में निहित है। शिक्षा के साथ साथ संस्कार का भी दान विद्यालय के बच्चों को देने का काम किये। उक्त बातें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा  एवं प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडल में आयोजित बिदाई सह सम्मान समारोह में व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य नागेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भावभीनी बिदाई दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रखंड प्रमुख बिरजू साह ने अपने संबोधन में नागेश्वर बाबु के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह कर रहे थे जबकि अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सेवा निवृत्त शिक्षक नागेश्वर सिंह ने विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों  ग्रामीणों समेत छात्र छात्राओं को कार्यकाल की सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में बलबीर सिंह, जगजीत सिंह, देवेन्द्र कुमार, बिहारी बाबु, रंजन कुमार, गुलाब सिंह, अशोक महतो,  अरुण कुमार,उमाशंकर सिंह, पुष्पा समेत अन्य लोगों संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका पूर्णिमा का संगीत लोगों को मंत्र मुग्ध  कर लिया।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment