Search
Close this search box.

अबकी बार भाजपा उम्मीदवार।   

अबकी बार भाजपा उम्मीदवार।

 

हसनपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए संगठना के ढांचे को मजबूत करने का जी तोर प्रयास कर रहे हैं। राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व भी गत चुनाव में लूज हुए सीट पर विशेष ध्यान दे रही हैं। सिंधिया, विथान एवं हसनपुर प्रखंड मिलाकर बने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा के सहयोगी ही चुनाव में जोड़ आजमाइश करते आ रहे हैं। फलत: भाजपा  कार्यकर्ताओं में चुनाव उपरांत असंतोष का माहौल बन जाता है। भाजपा ने सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चंद्र यादव दल द्वारा गठित बूथ अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष समेत आम मतदाता से सीधा संबंध स्थापित कर “अबकी बार भाजपा उम्मीदवार” का नारा बुलंद कर रहे हैं। नेताओं के साथ साथ कार्य कर्ता भी उत्साहित हैं। यादव बहुलता बाले हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व इस सत्र में राजद के लाडले लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव कर रहे हैं। हसनपुर क्षेत्र के लोगों के उम्मीद के  विरुद्ध हसनपुर का विकास हुआ। लोगों को लाडले की एक झलक भी देखने को नहीं मिला। फलत:तेज प्रताप के साथ नृत्य करने बाले युवा नाम लेने से भी परहेज करते हैं। भाजपा गठबंधन के तहत लगातार चुनाव में जोड़ आजमाइश कर चुकी हैं। गठबंधन को तीन बार सफलता भी प्राप्त हुआ। लेकिन गठबंधन के कारण भाजपा कार्यकर्ता चुनाव उपरांत ठगा सा महसूस करते हैं। परिणाम स्वरूप इस बार भाजपा के कार्यकर्ताओं  में खुद जोड़ आजमाइश की ललक देखने को मिल रहा हैं। नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं की भावना पर गंभीर है। लगातार गुप्त सर्वे के माध्यम से क्षेत्र पर केंद्रीय नेतृत्व पौनी नज़रे गराये हुए हैं। अब भविष्य ही बतायेगा की हसनपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा खुद जोर आजमाइश कराती हैं कि सहयोगी को आगे कर चुनावी नैया को पार करने का प्रयास करेगी।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment