Search
Close this search box.

कक्षा 6 से 10 में पढ़ रहे स्कूली बच्चों में रचनात्मक एवं नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा

कक्षा 6 से 10 में पढ़ रहे स्कूली बच्चों में रचनात्मक एवं नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा

 

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा इसकी स्वायत्त संस्था नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन इंडिया के द्वारा कक्षा 6 से 10 में पढ़ रहे स्कूली बच्चों में रचनात्मक एवं नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यान्वित कार्यक्रम इंस्पायर अवार्ड मानक 2024-25 द्वारा जारी किए गए परिणाम में उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगासारा, सरायरंजन के कक्षा नवम में अध्यनरत छात्र राजवर्धन कुमार पिता श्री बृज भूषण कुमार के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है।

विद्यालय के जीव विज्ञान के शिक्षक तथा चयनित छात्र राजवर्धन कुमार के मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चंद्र प्रसाद ने बताया कि इस विद्यालय के चयनित छात्र का प्रोजेक्ट जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है जिसे पूरा करने के लिए उक्त छात्र के बैंक खाता में भारत सरकार द्वारा डीबीटी माध्यम से ₹ 10000 इंस्पायर पुरस्कार के रूप में भेजी जाएगी। इस राशि से राजवर्धन कुमार अपने प्रोजेक्ट को जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में पूरा करेंगे।

जीव विज्ञान शिक्षक मनीष चंद्र प्रसाद ने बताया की इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय पढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसके द्वारा शिक्षक अपने विद्यालय में सर्वप्रथम बच्चों के बीच आइडिया कंपटीशन का आयोजन कर बच्चों से उनके आसपास की छोटी-छोटी समस्याओं की पहचान करते हुए उनका वैज्ञानिक तकनीक से समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करते हुए अधिकतम पांच बेहतर आइडिया का चयन कर इंस्पायर मानक योजना के पोर्टल पर सर्वप्रथम विद्यालय को पंजीकृत करते हुए चयनित सर्वश्रेष्ठ मौलिक विचारों को पंजीकृत करते हैं तत्पश्चात भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की स्वायत्त संस्था नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया सामाजिक आवश्यकताओं की क्षमता वाले शीर्ष एक लाख विचारों का चयन पूरे भारतवर्ष से करती है । उन्होंने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए समस्तीपुर जिले के कुल 36 सर्वश्रेष्ठ मौलिक विचारों का चयन किया गया है।

राजवर्धन कुमार के चयनित होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा, शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, श्रीकांत कुमार, प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी, अमर कुमार महतो, नीरज कुमार झा, अनामिका दीक्षित, स्नेहा कुमारी, राम राजी कुमार सहित सभी छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्र राजवर्धन कुमार तथा मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद को बधाई दिया।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment