*राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक में रैली की सफलता को लेकर किया गया विचार विमर्श*
संजय भारती
समस्तीपुर। जिला के मोरवा प्रखंड के निकसपुर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद व संचालन रालोमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा आगामी 8 जून को मुजफ्फरपुर में होने वाली संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है अनुच्छेद 170 राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीमा तय करने का अधिकार देता है। बताया जाता है की 1951,1961 और 1971 में किए गए परिसिमन के अनुसार सीटों की संख्या को क्रमशः 494, 522 और 543 किया गया। उस समय तब प्रत्येक सीट पर औसतन आबादी क्रमशः 7.3 लाख 8.4 लाख और 10.1 लाख थी। अब जबकि हमारे देश की जनसंख्या करीब 141 करोड़ हो गयी है फिर भी बिहार मे लोक सभा सीटों को नही बढ़ाया गया। जिससे बिहार मे विकास सही रूप से नही हो रहा है। इसलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि संवैधानिक अधिकार- परिसिमन सुधार के संकल्प क़ो हम पूरा करके ही दम लेंगे। प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने अधिक से अधिक क्षेत्र के लोगों को परिसीमन महारैली में भाग लेने का आवाहन किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार पर बारी-बारी से अपना मंतव्य दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिला महासचिव रामानंद सिंह, शशिभूषण सिंह, आमिर लाल, शत्रुघ्न सिंह, संतोष दास, राजन कुमार, छोटू कुमार, रविंदर दास, अभिषेक कुमार, सुमित कुमार, आशीष कुमार, अंकित कुमार, आत्माराम सिंह, मो.आशिक, संजय कुमार चौधरी निषाद, मो.बशीर, मुकेश कुमार चौधरी, नागदेव मंडल, संतोष कुमार, शिव चंद्र सदा, भीष्म कापर, अजय पासवान, रघुवंश कापर, रामजतन सिंह, राजा कुमार, मंटू शाह सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
