Search
Close this search box.

समता पार्टी के संस्थापक जॉर्ज फर्नांडीज की जयंती पर जदयू पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा*

*समता पार्टी के संस्थापक जॉर्ज फर्नांडीज की जयंती पर जदयू पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा*

संजय भारती

समस्तीपुर। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, समाजवादी नेता, समता पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष और मजदुर आन्दोलन के मजबुत नेता जार्ज फर्नाडिस के जयंती के अवसर पर मंगलवार को जदयू पार्टी कार्यालय लोहिया आश्रम समस्तीपुर में उनके तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष डा० दुर्गेश राय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े रेल हड़ताल का नेतृत्व करते हुए आपात काल के दौरान काँग्रेसी हुकुमत की जड़े हिलाने वाले जार्ज फर्नाडिस ने समता पार्टी का निर्माण किया था। समता पार्टी के संघर्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए समता पार्टी और जद यू० का विलय करा कर जदयू को मजबुत करने का काम किया। उनके संघर्षों एवं एक डी० ए० के संयोजक के रूप भारत सरकार में उनके द्वारा किए गए काम को देश हमेशा याद रखेगा। श्रद्धांजली देने वालों में पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, अशरफी सहनी, तोहिद अंसारी, मनीष कुमार, प्रेम पासवान, कौशल सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार, छेदीलाल भरतीया, राजकुमार साह, रविन्द्र ठाकुर, रजा अहमद, शुभकांत ठाकुर, सुजित कुमार, सनी कुमार, अरविंद कुशवाहा, आदि थे।

pnews
Author: pnews

Leave a Comment